lipi kise kahate hain ( लिपि किसे कहते हैं ) Hindi bhasha ki lipi

lipi kise kahate hain ( लिपि किसे कहते हैं ?) Hindi bhasha ki lipi

lipi kise kahate hain ( लिपि किसे कहते हैं ):- ध्वनियाँ, जो वाणी से निकल जाती हैं, आकाश में समा जाती हैं क्योंकि उनका स्थायित्व नहींहोता। जिस किसी को हम अपने विचार समझाना चाहते हैं, यदि वे हमसे इतना निकट रहते हैं कि हमारीवाणी से निकली हुई ध्वनियों को सहजता से सुन लेते हैं तो वे हमारे विचारों को समझ लेते हैं, किन्तु यदिवे इतनी दूर हैं कि हमारी ध्वनियों को नहीं सुन सकते तो हम उन ध्वनियों को लिखित रूप में सम्प्रेषित कर देते हैं।

इस तरह से अपने विचार-विनिमय में स्थायित्व प्रदान करने के लिए तथा दूरस्थ लोगों को लाभान्वितकरने के लिए इन ध्वनियों के कुछ चिह्न बना लिये गये हैं। इन्हीं ध्वनि-चिह्नों के द्वारा मनुष्य हजारों और लाखों मील दूर रहने वाले लोगों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर लेता है। इन्हीं ध्वनि-चिह्नों को ही’लिपि ( lipi )‘ कहते हैं।

lipi kise kahate hain ( लिपि किसे कहते हैं ) Hindi bhasha ki lipi
lipi kise kahate hain ( लिपि किसे कहते हैं ) Hindi bhasha ki lipi

lipi kise kahate hain ( लिपि किसे कहते हैं )

दूसरे शब्दों में लिपि की परिभाषा ( lipi ki paribhasha ) :- जिस रूप में वर्ण (अक्षर) लिखे जाते हैं, उन्हें लिपि ( lipi ) कहते हैं।

Note- संस्कृत , हिन्दी, मराठी, नेपाली आदि भाषाओं की लिपि नागरी या देवनागरी हैं। पंजाबी भाषा गुरुमुखी लिपि नें लिखि जाती हैं तो उर्दु की लिपि फारसी तथा अंग्रेजी भाषा रोमन लिपि में लिखि जाती हैं।

लिपि के प्रकार ( lipi ke Prakar )

वैसे तो आज पूरी दुनिया भर में हजारों भाषायें हैं । जो कि पूरी दुनिया में अलग अलग भाषाओं में लोग एक दूसरो से बात करते हैं। पर अगर मुख्यत: देखा जाये तो पूरी दुनिया में 3 लिपि ही हैं जो कि निम्न हैं-

1-चित्रलिपि 

2-ब्राह्मी लिपि

3- फोनेशियन लिपि

1-चित्रलिपि :- चित्रलिपि ऐसी लिपि को कहा जाता है जिसमें ध्वनि प्रकट करने वाली अक्षरमाला की बजाए अर्थ प्रकट करने वाले भावचित्र (इडियोग्रैम) होते हैं। यह भावचित्र ऐसे चित्रालेख चिह्न होते हैं जो कोई विचार या अवधारणा (कॉन्सॅप्ट) व्यक्त करें। कुछ भावचित्र ऐसे होते हैं कि वह किसी चीज़ को ऐसे दर्शाते हैं कि उस भावचित्र से अपरिचित व्यक्ति भी उसका अर्थ पहचान सकता है, मसलन ‘छाते’ के लिए यूनीकोड में ☂ का चिह्न जिसे ऐसा कोई भी व्यक्ति पहचान सकता है जिसने छाता देखा हो।

इसके विपरीत कुछ भावचित्रों का अर्थ केवल उनसे परिचित व्यक्ति ही पहचान पाते हैं, मसलन ‘ॐ’ का चिह्न ‘ईश्वर’ या ‘धर्म’ की अवधारणा व्यक्त करता है और ‘६’ का चिह्न छह की संख्या की अवधारणा व्यक्त करता है। चीनी भाषा की लिपि और प्राचीन मिस्र की लिपि ऐसी चित्रलिपियों के उदाहरण हैं।

2-ब्राह्मी लिपि:- ब्राह्मी लिपि भारत की प्राचीनतम लिपियों में से एक है। इसके प्रयोग के प्राचीन उदाहरण अशोक के अभिलेखों के रूप में उपलब्ध हैं। यह बाएँ से दाएँ लिखी जाती है।

3- फोनेशियन लिपि:- मध्य-पूर्व के उर्वर अर्धचंद्र के पश्चिमी भाग में भूमध्य सागर के तट के साथ-साथ स्थित एक प्राचीन सभ्यता थी। समुद्री व्यापार के ज़रिये यह 1550 से 300 ईसा-पूर्व के काल में भूमध्य सागर के दूर​-दराज़ इलाक़ों में फैल ग​ई। उन्हें प्राचीन यूनानी और रोमन लोग “जमुनी-रंग के व्यापारी” कहा करते थे क्योंकि रंगरेज़ी में इस्तेमाल होने वाले म्यूरक्स घोंघे से बनाए जाने वाले जामुनी रंग केवल इन्ही से मिला करता था। इन्होने जिस अक्षरमाला का इजाद किया उसपर विश्व की सारी प्रमुख अक्षरमालाएँ आधारित हैं। कई भाषावैज्ञानिकों का मानना है कि देवनागरी-सहित भारत की सभी वर्णमालाएँ इसी फ़ोनीशियाई वर्णमाला की संताने हैं।

देवनागरी लिपि ( devnagri lipi )

भिन्न देशों की भाषा तथा लिपि भिन्न-भिन्न हुआ करती है। कभी-कभी एक ही देश में अनेक भाषाऔर अनेक लिपियाँ प्रयोग में लायी जाती हैं। हिन्दुस्तान एक विशाल देश है। इसमें भी बंगला, मराठी,हिन्दी, तमिल, तेलगू, मलयालम इत्यादि अनेक भाषाएँ हैं। इनमें हिन्दी हमारी ‘कागजी राष्ट्र भाषा है औरइसकी लिपि देवनागरी लिपि कहलाती है, अर्थात् हिन्दी-भाषा की वर्ण-माला जिस लिपि में लिखी जाती है, उसका नाम ‘देवनागरी लिपि ( devnagri lipi )‘ है।

लिपि से जुड़े हुए कुछ ऐसे प्रश्न जिनके बारें में आपको जानना चाहिए-

 

hindi bhasha ki lipi kya hai ( हिन्दी भाषा की लिपि क्या हैं )-

उत्तर- हिन्दी भाषा कि लिपि देवनागरी लिपि हैं।

hindi ki lipi kya hai ( हिन्दी की लिपि क्या हैं )-

उत्तर- हिन्दी कि लिपि देवनागरी हैं।

hindi bhasha kis lipi mein likhi jati hai ( हिन्दी भाषा किस लिपि में लिखि जाती हैं )-

उत्तर- हिन्दी भाषा देवनागरी में लिपि में लिखि जाती हैं। देवनागरी एक भारतीय लिपि है। जिसमें अनेक भारतीय भाषाएँ तथा कई विदेशी भाषाएँ लिखी जाती हैं। यह बायें से दायें लिखी जाती है।

इन्हे भी पढ़े:-

टिप्पणि :- आशा करता हूँ कि आपको लिपि क्या हैं और इसकी क्या परिभाषा हैं अच्छी तरह से समझ में आ गया होगा । अगर आपको फिर भी कोई समस्या आती हैं तो आप हमें comment करके हमे बता सकते हैं। और अगर आप ऐसी ही जानकारी प्रतिदिन चाहते हैं तो आप हमारे इस वेबसाइट पर प्रतिदिन  विसिट कर सकते हैं क्यूकि हम ऐसी ही जानकारी अपनी वेबसाइट के द्वारा पोस्ट करते रहते हैं। धन्यवाद।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *